फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक के परिजनों ने सीओ दफ्तर में काटा हंगामा, रिपोर्ट दर्ज कराने पर अड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नजीबाबाद रोड के कंडारी कालोनी निवासी रमन राणा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज न होने से खफा परिजनों ने कोटद्वार के सीओ कार्यालय में जमकर हंगामा काटा। परिजनों ने मृतक के दोस्त के खिलाफ तहरीर देकर जांच की मांग की है। परिजनों का कहना है कि कोटद्वार पुलिस ने पंचनामा कर शव का पोस्टमार्टम कराया है और रिपोर्ट दर्ज करने के लिए बिजनौर के नजीबाबाद थाना जाने की बात कर रहे हैं। उन्होंने रमन की मौत को संदिग्ध बताते हुए इसे हत्या में दर्ज करने की मांग की। मृतक रमन की मां बीना राणा और परिजनों ने शुक्रवार को सीओ जेआर जोशी से वार्ता की। कहा कि उनका पुत्र बुधवार को घर से बिना बताए कहीं चला गया था। बृहस्पतिवार सुबह एक टैंपो चालक के जरिए उसकी मौत की खबर मिली। बताया कि घटना वाली रात रमन के साथ एक युवक था। उस पर उन्होंने हत्या की आशंका जताई है। बताया कि मृतक का मोबाइल और पर्स भी नहीं मिला है। पर्स में एटीएम समेत कई जरूरी कागज भी थे। बृहस्पतिवार को वे नजीबाबाद पुलिस के पास घटना की तहरीर लेकर गए थे। यूपी पुलिस ने मृतक का पंचनामा और पोस्टमार्टम कोटद्वार में होने की बात कर वहीं पर मुकदमा दर्ज कराने की बात कहकर उन्हें टाल दिया है। सीओ ने उन्हें घटनास्थल यूपी के जाफराबाद क्षेत्र में होने की बात कहकर रिपोर्ट वहीं पर दर्ज कराने की बात कही।
विज्ञापन

.
फोटो जारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें