फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने बाप पर किया खुखरी से हमला, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बैजरो। बीरोंखाल ब्लॉक के ग्राम मैठाणा में एक बेटे ने अपने पिता पर खुखरी से हमला कर उसे घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हमले में प्रयुक्त खुखरी को भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां न्यायालय के निर्देश पर उसे पौड़ी जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

थलीसैंण थाने के एसआई मनोज गैरोला ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह साढ़े नौ बजे बीरोंखाल ब्लॉक के ग्राम मैठाणा निवासी शिव सिंह (61) पर उनके पुत्र बलवीर सिंह ने खुखरी से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में उनके हाथ व कंधे पर गंभीर चोटें आई हैं। बलवीर ने अपने पिता को पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी है। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को फोन पर दी। सूचना पर पुलिस ने गांव में दबिश देकर आरोपी बलवीर सिंह को हमले में प्रयुक्त खुखरी के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां न्यायालय के निर्देश पर उसे पौड़ी जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी बलवीर सिंह पूर्व में भी जेल जा चुका है। वह परिवार के साथ कई बार मारपीट कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें