फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप का चौथा आरोपी गिरफ्तार, भेजा पौड़ी जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले की किशोरी के साथ गैंगरेप और ब्लैकमेलिंग के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने शनिवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद उसे जिला जज की अदालत में पेश किया। न्यायालय के निर्देश पर आरोपी को पुलिस रिमांड में पौड़ी जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र की एक किशोरी के ब्वॉय फ्रैंड ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसकी अश्लील तस्वीरें खींच लीं। बाद में अन्य तीन युवकों ने उसे तस्वीरों के लिए ब्लैकमेल कर उसका शारीरिक शोषण किया। 12 जून को आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में किशोरी के परिजनों ने तहरीर दी थी। एसएसआई राकेंद्र कठैत ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने 12 जुलाई को पीड़ित किशोरी के परिजनों की तहरीर पर तीन नामजद आरोपियों और एक अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 342, 506 व 4/6 पोक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने मामले में शुक्रवार को पूर्वी झंडीचौड़ निवासी मंथन केष्टवाल, आशीष पोखरियाल और कलमगंज निवासी आशीष नेगी को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने चौथे आरोपी की पहचान कर ली थी, लेकिन वह फरार चल रहा था। कलालघाटी चौकी प्रभारी विवेक राठी ने शनिवार शाम को एकेश्वर ब्लॉक के ग्राम बडोली निवासी आरोपी सौरभ घिल्डियाल को नजीबाबाद चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। बताया कि आरोपी को जिला जज की अदालत में पेश किया गया, जहां न्यायालय के निर्देश पर उसे 14 दिन की रिमांड पर पौड़ी जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें