फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिताबपुर में घर के आंगन में रखे दो दरवाजे ले उड़े चोर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। नगर क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर-16 सिताबपुर में बीती रात चोर एक घर के आंगन में रखे सात फुट दो दरवाजे चोरी हो गए। भवन स्वामी ने एक कबाड़ी पर चोरी करने का संदेह व्यक्त कर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

सिताबपुर निवासी मदन मोहन कोठारी ने पुलिस दी तहरीर में कहा कि उन्होंने घर के आंगन में सात फुट के दो दरवाजे रखे हुए थे। बृहस्पतिवार रात जब घर के सभी सदस्य सोए हुए थे, तभी चोर दीवार लांघकर आंगन में पहुंचे और दरवाजे चोरी कर ले गए। घटना का पता उन्हें सुबह चला, जब आंगन से दोनों दरवाजे गायब मिले। उन्होंने बताया कि दो-तीन दिन पहले एक कबाड़ी उनके घर पर आया था और दरवाजे खरीदने की बात कर रहा था। लेकिन सही कीमत न लगाने के कारण लौटा दिया था। उन्होंने कबाड़ी पर दरवाजे चोरी करने का संदेह जताया है। कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल ने कहा कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें