कोटद्वार। कोतवाली पुलिस ने दो शराब तस्करों से 60 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब समेत और एक युवक को शराब पीकर उत्पात मचाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एसएसआई राकेंद्र कठैत ने बताया कि रविवार शाम मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने छापेमारी की। इसमें पुलिस को गोविंद नगर पानी की टंकी के पास से एक शराब तस्कर से 38 पव्वे और सनेह क्षेत्र में पुलिस को एक व्यक्ति से 22 पव्वे अवैध शराब के मिले हैं। पुलिस ने दोनों गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उनकी पहचान जोगेंद्र भाटिया गोविंद नगर निवासी और हरेंद्र अधिकारी लालपानी निवासी के रूप में हुई है। जोगेंद्र से 38 पव्वे और हरेंद्र से 22 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के मिले हैं। दोनों शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसआई ने बताया कि पुलिस ने कुंभीचौड़ निवासी मनमोहन सिंह को शराब पीकर उत्पात मचाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मनमोहन सिंह के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।