फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध मांस प्रकरण में गिरफ्तार महिला को कोर्ट में किया पेश, जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कोतवाली पुलिस ने यूूपी-उत्तराखंड बार्डर स्थित कौडिया चेक पोस्ट पर 50 किलोग्राम संदिग्ध मांस के साथ गिरफ्तार महिला को यहां कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में पौड़ी जेल भेज दिया है। एसएसआई राकेंद्र कठैत ने बताया कि मंगलवार दिन में कौड़िया चेक पोस्ट के पास लकड़ी पड़ाव निवासी महिला जायरीन को 50 किलो संदिग्ध मांस के साथ गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने बुधवार को उसे यहां एसीजेएम कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी महिला को चौदह दिन की न्यायिक अभिरक्षा में पौड़ी जेल भेज दिया गया है। उपनिरीक्षक दर्शन सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी महिला पूर्व में भी संदिग्ध मांस के कारोबार में संलिप्त रही है। उसके खिलाफ गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें