फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर चोर को रंगे हाथों दबोचा, जमकर की धुनाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। कौड़िया के हरसिंगपुर गांव में एक घर से गैस सिलिंडर लेकर भाग रहे चोर को ग्रामीणों ने दबोच लिया। ग्रामीणों ने उसकी खूब पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। हरसिंगपुर निवासी यतेंद्र ने बताया कि सोमवार सुबह उनके घर में चोर घुस गया। उसकी पत्नी ने शोर मचाया तो वह सिलिंडर लेकर घर से भाग गया। लोगों ने पीछा किया, तो वह एक बारातघर के सामने सिलिंडर के साथ बैठा हुआ था, लोगों ने उसे दबोच लिया। लोगों ने उसकी खूब पिटाई की और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में उसकी पहचान यूपी के बिजनौर जिले के नजीबाबाद निवासी आसिफ के रूप में हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें