कोटद्वार। कोतवाली पुलिस और यातायात पुलिस की टीम ने नाबालिगों के यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर शुक्रवार को संयुक्त कार्रवाई की। इस दौरान दो स्कूटर सीज किए गए, जबकि आठ नाबालिग छात्रों के चालान किए गए। पुलिस के अनुसार, स्कूली छात्रों की ओर से यातायात नियमों का उल्लंघन करने के मामलों को गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नाबालिगों के वाहन चलाने और यातायात नियमों की अनदेखी करने के मामलों में अभियान लगातार जारी रहेगा। संवाद