फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: अनुपयोगी वस्तुओं से बनाए उपयोगी मॉडल

Sat, 28 Nov 2026 05:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। सनेह क्षेत्र के अंतर्गत जय भारती पब्लिक स्कूल में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में कक्षा तीन से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने 74 मॉडल प्रस्तुत कर अपनी वैज्ञानिक सोच और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के प्रबंधक दीपक पांडेय और मनोचिकित्सक पदमेंद्र सिंह गुसाईं ने किया। विद्यार्थियों ने स्टीम इंजन, सोलर ट्रैकिंग सिस्टम, हाइड्रोलिक लिफ्ट, आपदा प्रबंधन और जनरेटर समेत विभिन्न विषयों पर मॉडल प्रस्तुत किए। रोबोट और स्कूल बस सेफ्टी के मॉडल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें