गोरक्षापीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के यूपी के सीएम बनने पर यमकेश्वर और कोटद्वार में विभिन्न संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने खुशी जताई है। कहा कि संत के मुख्यमंत्री बनने से भ्रष्टाचार खत्म होगा। कहा कि योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने से न केवल गोरखपुर, बल्कि उत्तराखंड का भी मान बढ़ा है।
यमकेश्वर समेत पौड़ी जिले के जनप्रतिनिधियों ने आशा जताई कि उत्तराखंड से सटे यूपी के क्षेत्र में होने वाली गो तस्करी से लोगों को निजात मिलेगी। उधर, योगी आदित्यनाथ के यमकेश्वर स्थित मूल गांव पंचूर में सोमवार को भी बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
सांसद योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने पर पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर, द्वारीखाल और दुगड्डा विकासखंड के कई गांवों में खुशी की लहर छा गई है।
द्वारीखाल ब्लाक के भंवासी क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला मंत्री मनोज गुसाईं, सुमंत डबराल, बीरेंद्र गुसाईं, रविंद्र प्रसाद, हर्षमोहन डबराल, महिला मोर्चा अध्यक्ष द्वारीखाल रेनू उनियाल, कमलेंद्र बिष्ट, सुनील असवाल, अनिल डबराल व शिव प्रसाद डबराल ने खुशी जताई है।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन कोटनाला, यमकेश्वर की ब्लाक प्रमुख कृष्णा नेगी, जिला पंचायत सदस्य मीरा रतूड़ी, ज्येष्ठ उपप्रमुख विनोद डबराल, भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट, महामंत्री विजय लखेड़ा ने इसे उत्तराखंड का गौरव बताया।
बंचूरी स्थित माता श्याम सुंदरी समिति देवीडांडा के संस्थापक सचिव रूपचंद्र लखेड़ा ने बताया कि योगी आदित्यनाथ की माता श्याम सुंदरी पर अटूट विश्वास है। वह जब भी इस क्षेत्र में आते हैं देवीडांडा मंदिर में दर्शन के लिए जरूर आते हैं। उन्होंने गोरखपुर में भी माता श्याम सुंदरी का मंदिर स्थापित किया है।
उधर, योगी आदित्यनाथ के पैतृक गांव पंचूर में सोमवार को भी बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। यमकेश्वर भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष नितिन बडोला, क्षेत्र पंचायत सदस्य रूप बसंत सिंह नेगी, संजीव वर्मा, कमल हसन खान, आशुतोष कुकरेती, सुनील रावत, सुशील कंडवाल, सुनील नेगी, धीर सिंह नेगी, गौतम रतूड़ी, दीपक चंद्रा समेत कई लोगों ने पंचूर गांव पहुंचकर उनके परिजनों को बधाई दी।