फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम ने कूड़े की छंटाई के लिए लगाई ट्रोमल मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
खोह नदी के तट पर स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़ा निदान को लेकर एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) और उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूकेपीसीबी) की सख्ती का असर नजर आने लगा है। नगर निगम प्रशासन की ओर से गाड़ीघाट झूलाबस्ती स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड में डंप कूड़े की छंटाई के लिए ट्रोमल मशीन लगा दी गई है। ट्रोमल मशीन को दिन और रात दो शिफ्ट में चलाया जाएगा। कार्यदायी संस्था दिसंबर तक पुराने कूड़े का निस्तारण करेगी और मार्च तक पूरे कूड़े का निदान कर ट्रंचिंग ग्राउंड को खाली कर दिया जाएगा। शुक्रवार को ट्रोमल मशीन का उद्घाटन मेयर हेमलता नेगी और नगर आयुक्त केएस नेगी ने किया। मेयर ने बताया कि नगर निगम की ओर से मशीन नहीं खरीदी गई है। एक संस्था को ठेका दिया गया है। संस्था ने ही यह मशीन लगाई है। इस मौके पर एई रवींद्र पंवार समेत नगर निगम कर्मचारी और संबंधित संस्था के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें