अपराध नियंत्रण एवं अनुसंधान संगठन (सीसीआरओ) की ओर से कोरोना संक्रमण काल में बेहतरीन कार्य करने के लिए लैंसडौन विधायक दिलीप रावत और नगर निगम की मेयर हेमलता नेगी समेत क्षेत्र के 49 कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया गया।
सोमवार सुबह कोतवाली में आयोजित पहले कार्यक्रम में सीसीआरओ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप डोबरियाल ने बेस अस्पताल के पीएस डॉ. बागीस काला, एएसपी प्रदीप राय, सीओ अनिल जोशी, कोतवाल मनोज रतूड़ी, एसएसआई प्रदीप नेगी सहित 24 पुुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
इसके बाद एमकेवीएन इंटरनेशनल स्कूूल शिब्बूनगर के सभागार में कार्यक्रम में लैंसडौन के विधायक दिलीप रावत और नगर निगम की मेयर हेमलता नेेगी को सम्मानित किया गया। समाजसेवा के क्षेत्र में पूर्व पालिकाध्यक्ष शशि नैनवाल, सेवानिवृत्त पुलिस उपनिरीक्षक गोविंद डंडरियाल, महेंद्र रावत, महेंद्र अग्रवाल, भगवती प्रसाद कंडवाल सहित 26 लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संस्था के हिमाचल प्रभारी जितेंद्र चौहान, मयंक प्रकाश कोठारी, नवीन शर्मा, भूपेश गोस्वामी, आलम खान, प्रकाश चंद्र कोठारी व पार्षद गायत्री भट्ट आदि मौजूद थे। संवाद