दुगड्डा (कोटद्वार)। लैंसडौन वन प्रभाग की दुगड्डा रेंज की ओर से वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह के तहत आमसौड़ स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वर्ड वाचिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया।
रेंजर रमेश चंद्र सिंह नेगी ने कहा कि वन्यजीवों की सुरक्षा केवल वन विभाग की जिम्मेदारी नहीं, अपितु प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। उन्होंने कहा कि वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता और दयाभाव रखने से पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है। राजकीय प्राथमिक विद्यालय उमरैला में भी वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह के तहत कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर उप वन राजिक अधिकारी रवींद्र गुसाईं, वन बीट अधिकारी शिवम, पंकज बिष्ट, रामतेज तिवारी, नेचर गाइड मनीषा, आशीष मौजूद रहे। संवाद