लैंसडौन में सैनिक कल्याण कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करते संविदा कर्मी।
- फोटो : KOTDWAR
सातवें वेतनमान का लाभ दिए जाने व विभागीय संविदा कर्मचारी का दर्जा देने की मांग को लेकर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय के समस्त संविदा कर्मियों ने मंगलवार से बेमियादी कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। संविदा कर्मियों ने कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रदर्शन करने वालों में राजे सिंह, गिरीश चंद्र कुकरेती, बाल किशन, अर्जुन सिंह, राजेश वर्मा, बीएस गुसाईं आदि शामिल रहे।