यमकेश्वर ब्लाक के गंगा भोगपुर के लोगों को अब पेयजल किल्लत से परेशान नहीं होना पड़ेगा। जलसंस्थान ने करीब 70 लाख रुपये की लागत से यहां ट्यूबवेल स्थापित करने का कार्य शुरू कर दिया है। शीघ्र ही लोगों के घरों में पानी पहुंच जाएगा।
ब्लाक के दूरस्थ क्षेत्र गंगा भोगपुर में पेयजल की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को प्राकृतिक स्रोत पर निर्भर रहना पड़ता है। गर्मियों में प्राकृतिक स्रोत सूख जाने के कारण लोगों को पेयजल के लिए कई किमी दूर नदी से पानी ढोना पड़ता है। अब सरकार ने गंगा भोगपुर के लिए ट्यूबवेल स्वीकृत कर जलसंस्थान को इसकी जिम्मेदारी सौंप दी है। राजेंद्र सिंह रावत, केशवानंद केष्टवाल, राकेश भट्ट, राजेश्वरी देेवी ने अब ट्यूबवेल खुदने से लोगों को पानी की समस्या से मुक्ति मिलेेगी। उधर, जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता एलसी रमोला ने बताया कि गंगा भोगपुर में 70 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन ट्यूबवेल का कार्य अंतिम दौर में है। शीघ्र इससे क्षेत्र को जोड़कर पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। संवाद