फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द शुरू होगा मेडिकल कालेज का निर्माण कार्य: डा. हरक

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्रीय विधायक और वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने कहा कि मेडिकल कालेज और लालढांग मार्ग पर अक्तूबर से काम शुरू हो जाएगा। वन मंत्री ने 16.5 लाख की विधायक निधि से दी गई एक एंबुलेंस बेस अस्पताल को भेंट की और उसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में वन मंत्री ने नगर निगम प्रशासन पर कूड़ा निस्तारण की समस्या का समाधान नहीं करने का आरोप लगाया। कहा कि उनके वन मंत्री के कार्यकाल में उनके द्वारा कई निकायों को कूड़ा निस्तारण के लिए वन भूमि दी गई है, लेकिन नगर निगम कोटद्वार की ओर से उन्हें आज तक वन भूमि के लिए एक पत्र तक नहीं दिया गया है। बावजूद इसके उन्होंने क्षेत्रीय विधायक होने के नाते कूड़ा निस्तारण की समस्या के समाधान के लिए पर्यावरण निदेशालय को यह कार्य सौंप दिया है।
वन मंत्री ने कहा कि कोटद्वार मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए 50 करोड़ अवमुक्त करा दिए गए हैं। अक्तूबर से मेडिकल कालेज का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। पत्रकार वार्ता में विनोद रावत, भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष सुनील गोयल, भाबर मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन जसोला, जनसंपर्क अधिकारी सीपी नैथानी और गोविंद लड्डा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें