फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: पातल गांव में पेयजल टैंक का निर्माण कार्य हुआ पूरा

Mon, 04 May 2026 06:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
इंपैक्ट
विज्ञापन

कोटद्वार। नैनीडांडा ब्लॉक के पातल गांव में पेयजल टैंक का निर्माण कार्य पेयजल निगम ने पूरा करते हुए टैंक पर सीसी ढक्कन डाल लिया है और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। अमर उजाला ने 20 अप्रैल के अंक में पातल गांव में अधूरे पेयजल टैंक से ग्रामीण गुस्साए किया प्रदर्शन शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। विगत 20 अप्रैल को पातल गांव के ग्रामीणों ने अधूरे पड़े टैंक के निर्माण की मांग पर निर्माण स्थल पर प्रदर्शन किया था। ग्रामीणों का कहना था कि उन्होंने जनहित में पेयजल टैंक के निर्माण के लिए पेयजल निगम को अपना खेत दान में दिया था, लेकिन चार वर्ष बीतने के बाद भी ग्रामीणों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद कार्यदायी संस्था ने पेयजल टैंक का निर्माण कार्य पूरा किया व टैंक पर सीसी ढक्कन भी डाला गया। ग्रामीण सीताराम डाेंगरियाल, घनानंद डोंगरियाल, शशि देवी ने बताया कि खबर प्रकाशित होने के बाद टैंक का निर्माण कार्य पूरा करा लिया है।
विज्ञापन

झुमकी बाखल पेयजल योजना के तहत पातल गांव में अधूरे पड़े पेयजल टैंक का निर्माण कार्य पूरा करने के लिए विभाग की ओर से ठेकेदार को निर्देश दिए गए थे जिस पर ठेकेदार की ओर से पेयजल टैंक का निर्माण पूरा कर दिया गया है।
विज्ञापन

- रमाकांत गुप्ता, एई पेयजल निगम कोटद्वार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें