फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: कोटद्वार में कांग्रेस की स्वाभिमान न्याय यात्रा का होगा स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। जिला कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी की बैठक में 22 जुलाई को प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कोटद्वार पहुंच रही उत्तराखंड स्वाभिमान न्याय यात्रा का रूट और सिद्धबली बैंकेट हाल में आयोजित सभा को सफल बनाने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

नजीबाबाद रोड स्थित ठेकेदार धर्मशाला में जिलाध्यक्ष विनोद डबराल की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जानकारी दी गई कि यात्रा में पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत, कांग्रेस नेता मनीष खंडूड़ी और अनुकृति गुसाईं शामिल होंगे।
बैठक में महिला जिलाध्यक्ष रश्मि पटवाल, महानगर अध्यक्ष सुधा असवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, उपाध्यक्ष केएस चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. चंद्रमोहन खर्कवाल, उपाध्यक्ष पूरन चंद्र, जीतेंद्र सिंह बिष्ट, पार्षद नईम अहमद, सूरज प्रसाद कांति, अमितराज सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन बलवीर सिंह रावत ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें