फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सीएम पर मुकदमा दर्ज कराने पर भड़के कांग्रेसी, केंद्र का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सीबीआई की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर मुकदमा दर्ज करने का विरोध करते हुए केंद्र सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन

शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ता बद्रीनाथ मार्ग स्थित कार्यालय में एकत्र हुए। यहां से जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल के नेतृत्व में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्होंने तहसील चौराहा पहुंचकर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में केंद्र सरकार कांग्रेस के शीर्ष नेताओं पर झूठे मुकदमेे दर्ज करा विपक्ष को कमजोर करने का षड्यंत्र रच रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा की जनविरोधी नीतियों का डटकर मुकाबला करते हुए जनसमस्याओं को उठाते रहेंगे। कहा कि पूरी कांग्रेस पार्टी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ खड़ी है। यदि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को गिरफ्तार करने का प्रयास किया गया तो कांग्रेस कार्यकर्ता जेलों को भर देंगे। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजना रावत, कृष्णा बहुगुणा, पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय नारायण सिंह, सुधा असवाल, प्रीति, विनीता भारती, चंद्रमोहन रावत, हेमचंद्र पंवार, प्रदीप नेगी, बीरेंद्र सिंह रावत, दर्शन सिंह रावत, दान सिंह, पुष्कर सिंह नेगी, हर्षिता, महावीर सिंह, उदय सिंह नेगी, पदमेंद्र रावत, जितेंद्र भाटिया, रमेश खंतवाल, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल व धीरेंद्र भंडारी आदि मौजूद रहे।
हरीश रावत की लोकप्रियता से बौखलाई भाजपा : नेगी
कोटद्वार। पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने कहा कि तत्कालीन कांग्रेस की सरकार गिराने वाले असली षड्यंत्रकारियों को कतई बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री को पाक-साफ बताते हुए कहा कि उनकी लोकप्रियता से भाजपा बौखला गई है, जिससे झूठे मुकदमा दर्ज कर उन्हें बदनाम और परेशान करने की साजिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें