हरिद्वार। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से ज्वालापुर स्थित कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित कर देश के प्रति उनकी सेवाओं को नमन किया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर आदि ने पूर्व प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विचार रखे। प्रदेश कांग्रेस महासचिव व प्रभारी नरेंद्र सिंह राणा, वरुण बालियान ने कहा कि हरिद्वार में कांग्रेस कार्यकर्ता के तौर पर उनकी जिम्मेदारी वार्ड और मोहल्ले से शुरू होती है। कार्यकर्ताओं को बुजुर्गों की पेंशन या पीने के साफ पानी जैसी शिकायतों पर ध्यान देना चाहिए। इस दौरान लता जोशी, अंजू द्विवेदी, अकरम अंसारी, शादाब ख़ान, अयान सैफी और अज्जू खान मौजूद रहे। संवाद