फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: कांग्रेसियों ने हल्दूखाल बाजार में फूंका राज्य सरकार का पुतला, प्रदर्शन

Thu, 22 Jan 2026 06:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
धुमाकोट/कोटद्वार। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय ग्रामीणों के साथ मिलकर बृहस्पतिवार को नैनीडांडा ब्लॉक के हल्दूखाल बाजार में अंकिता भंडारी हत्याकांड प्रकरण व मनरेगा के स्वरूप को बदलने के विरोध में नारेबाजी कर भाजपा सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कांग्रेस नेता रघुबीर बिष्ट ने कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत की अगुवाई में कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने हल्दूखाल बाजार में भाजपा सरकार को जमकर कोसा। उन्होंने अंकिता हत्याकांड प्रकरण की जांच सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में सीबीआई से करवाने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों में कांग्रेस नेता गिरधारी सिंह नेगी, पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख सुरेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व कनिष्ठ उप प्रमुख महेंद्र सिंह रावत, प्रदीप गुसाईं, सुरेंद्र लाल, प्यारे लाल, बचन सिंह नेगी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें