फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: कोटद्वार और बीरोंखाल में कांग्रेसियों ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला

Wed, 12 Aug 2026 07:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
बीरोंखाल/कोटद्वार। महानगर एवं जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कोटद्वार के झंडाचौक और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने बीरोंखाल में भाजपा सरकार पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कोटद्वार में कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय में एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए झंडाचौक पहुंचे। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि आठ अगस्त को हल्द्वानी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली में शामिल होने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नैनीताल पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर रोककर परेशान किया।
एसएसपी द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अराजक तत्व कहे जाने पर भी नाराजगी जताई गई। रैली कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विकास नेगी और महानगर अध्यक्ष मीना बछुवाण ने नेतृत्व में हुआ। प्रदर्शनकारियों में पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. चंद्रमोहन खर्कवाल, सुधा असवाल, धीरेंद्र सिंह बिष्ट, प्रवीन रावत, बृजपाल सिंह नेगी शामिल रहे।
विज्ञापन

उधर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, बीरोंखाल की ओर से मुख्यमंत्री उत्तराखंड व नैनीताल के एसएसपी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए बीरोंखाल बाजार में पुतला दहन किया गया। प्रदेश सचिव राजेश कंडारी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विक्रम भैया, महिपाल शाह, जयदेव सिंह, विजयपाल सिंह नेगी, युवा अध्यक्ष अमन बौड़ाई शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें