फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीए के खिलाफ कांग्रेस ने निकाली आक्रोश रैली

विज्ञापन
कोटद्वार भाबर के दुर्गापुर में आक्रोश रैली निकालते कांग्रेसी। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
जिला विकास प्राधिकरण के विरोध समेत क्षेत्र की कई मांगों के लिए कांग्रेसियों ने भाबर के दुर्गापुर क्षेत्र में राज्य सरकार के विरोध में आक्रोश रैली निकाली। आक्रोश रैली से पूर्व हुई बैठक में कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार पर कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र की अनदेखी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

रैली के बाद दुर्गापुर के एक वेडिंग प्वाइंट में हुई बैठक में पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि पहले कोटद्वार की जनता पर जबरन नगर निगम थोप दिया और इसके बाद जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) को लागू कर दिया। डीडीए की कार्यशैली से आम जनता परेशान हो गई है। प्राधिकरण के कायदे कानून लागू करने के लिए कोई पैमाना तय नहीं किया गया है। लोगों को मकान बनाने के लिए विकास प्राधिकरण के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। उन्होंने भाजपा सरकार का साढ़े तीन साल का कार्यकाल घोर निराशाजनक रहा है। कांग्रेसियों ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत लालढांग-चिलरखाल मोटर मार्ग, मेडिकल कालेज, कण्वाश्रण का समग्र विकास, रोडवेज बस अड्डे का निर्माण, केंद्रीय विद्यालय सहित महत्वाकांक्षी योजनाओं को ठप करने का आरोप लगाया।
बैठक के बाद अपनी मांगों को लेकर कांग्रेसियों ने दुर्गापुरी में आक्रोश रैली निकाली। जिसमें मेयर हेमलता नेगी, कांग्रेस अध्यक्ष संजय मित्तल, विनीता भारती, पार्षद सूरज प्रसाद कांति, विजय रावत, बलवीर सिंह रावत, विनोद रावत, अनूप नेगी, वीरेन्द्र सिंह, पवन नेगी, शेखर सिंह, कुलदीप सिंह रावत, बलवीर सिंह, लक्ष्मण सिंह, जय प्रकाश, विमला देवी, सतेंद्र नेगी, चंद्रमा देवी, सुमित्रा देवी, जशोदा देवी, मंगत सिंह, धीरज लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें