फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने काटा केक, दुगड्डा में किया पौधरोपण

Fri, 19 Jun 2026 05:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार और दुगड्डा में हुए कार्यक्रम, मिठाई बांटी
विज्ञापन

कोटद्वार। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का जन्मदिवस शुक्रवार को जिला एवं महानगर कांग्रेस कार्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की व मिठाई बांटी। वहीं, दुगड्डा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण किया।
कोटद्वार में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी देश के युवाओं, किसानों, महिलाओं और श्रमिकों की उम्मीदों की मजबूत आवाज बनकर उभरे हैं। इस दौरान महानगर अध्यक्ष मीना बछवाण, पूर्व राज्यमंत्री विजय नारायण सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. चंद्रमोहन खर्कवाल, प्रवीण रावत, गणेश नेगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, दुगड्डा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष राजीव जखमोला और नगर अध्यक्ष रितेश ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से राहुल गांधी ने देश में एकता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया है। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष यमकेश्वर अनिल रतूड़ी, बलबीर सिंह रावत, पूर्व अध्यक्ष हरेंद्र सिंह रावत, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद नेगी, वरुण नेगी, सुरेंद्र भारती, शिव सिंह रावत, अक्षित नेगी, आशीष रावत, परमेश्वरी देवी, राजी देवी, किरण देवी, दिव्या देवी, शालिनी देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें