फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: नशे के खिलाफ कांग्रेस नेता लामबंद, नुक्कड़ सभाएं की शुरू

Thu, 14 May 2026 05:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नशे की दलदल से युवा पीढ़ी को बचाने के लिए महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश महामंत्री रंजना रावत ने क्षेत्र में नुक्कड़ सभाओं का आयोजन शुरू किया है।
विज्ञापन

जागरूकता अभियान की शुरुआत बृहस्पतिवार को वार्ड-29 घमंडपुर क्षेत्र से की गई। क्षेत्र के लोगों के बीच पहुंची रंजना रावत ने कहा कि नशा तस्करों पर लगाम लगाने के लिए कांंग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता शासन-प्रशासन से वार्ता करने, ज्ञापन सौंपने, प्रदर्शन करने में जुटा है। इसके साथ ही क्षेत्रवासियों को जागरूक भी किया जा रहा है। घमंडपुर में नुक्कड़ सभा में रंजना रावत ने अभिभावकों से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों की संगति, दिनचर्या आदि गतिविधियों पर नजर रखें।
जागरूकता कार्यक्रम में पूर्व प्रधान ज्योति रावत, शीला भारती, ज्योति, लक्ष्मी देवी, कविता, अंकिता, शालिनी देवी, सरोजनी देवी ,प्रियांशु सिंह, मोंटी, दिव्या, निकिता, अंजली, प्रिया, अंशिका, आयुष आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें