फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के पास प्रत्याशी नहीं, 2027 में भी रहेगी सत्ता से दूर : रावत

Mon, 28 Sep 2026 05:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। मेयर शैलेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेस का जनता से संपर्क और संवाद पूरी तरह कमजोर हो चुका है। कोटद्वार, यमकेश्वर और लैंसडौन में कांग्रेस के पास प्रत्याशी तक नहीं हैं। पांच साल तक संघर्ष करती तो आज कांग्रेस की गिनती होती। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सत्ता में आती नजर नहीं आ रही है। वहीं, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के जनहित के मुद्दों को जनता स्वीकार कर रही है। एसआईआर पर विपक्ष के आरोप कतई निराधार हैं वह जनता में भ्रम फैलाने का विफल प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

तीलू रौतेली चौक स्थित एक होटल में सोमवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में मेयर शैलेंद्र सिंह रावत ने ये बात कहीं। उन्होंने एसआईआर को लेकर कांग्रेस और उसके गठबंधन के दलों पर देश का शांतिपूर्ण वातावरण दूषित करने का प्रयास करने का आरोप लगाया। कहा कि विपक्ष झूठ, सनसनी और भ्रम फैलाकर संवैधानिक संस्थाओं की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रहा है। निर्वाचन आयोग के एसआईआर समेत अन्य फैसलों पर सवाल उठाना विपक्ष की हताशा का प्रतीक है। पत्रकार वार्ता में गोसेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. पंडित राजेंद्र अणथ्वाल, दर्जाधारी ऋषि कंडवाल, सुमन कोटनाला, जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, विकासदीप मित्तल, नवनीत राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें