पीजी कॉलेज कोटद्वार में संस्कृत प्रश्नोत्तरी और निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करती
कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के संस्कृत विभागीय परिषद की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में विगत 10 फरवरी को आयोजित संस्कृत प्रश्नोत्तरी और निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्राचार्य प्रो. जानकी पंवार ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। संस्कृत विभाग के प्रभारी डॉ. अरूणिमा, डॉ. रोशनी असवाल और डॉ. प्रियम अग्रवाल ने कहा कि संस्कृत भाषा के संरक्षण और संवर्धन के लिए कक्षा शिक्षण के अतिरिक्त बौद्धिक और सृजनात्मक प्रतियोगिताओं का होना आवश्यक है। इनसे संस्कृत लेखन को भी बल मिलता है। संस्कृत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में नाजमीन, उज्मा, हिमानी बिष्ट ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। वहीं संस्कृत निबंध प्रतियोगिता में उज्मा, हिमानी बिष्ट, नाजमीन को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार मिला। सुहानी को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। संवाद