फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: तीन हफ्तों से जान हथेली पर रखकर गुजर रहे राहगीर

Sun, 13 Sep 2026 06:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
बैजरो। मैठाणाघाट-बवांसा-रसिया महादेव मोटर मार्ग 20 दिन बाद भी बड़े वाहनों के लिए नहीं खुल पाया है। मार्ग से आवाजाही के लिए लोगों को जान जोखिम में डालनी पड़ रही है।
विज्ञापन

23 अगस्त को बवांसा तल्ला के नीचे मोटर मार्ग का करीब 200 मीटर का हिस्सा पहाड़ से काफी मलबा आने से बंद हो गया था। पीएमजीएसवाई बैजरो द्वारा मलबे को समतल कर उसके ऊपर से आवाजाही शुरू कराई गई। टैक्सी या दोपहिया वाहन ही मुश्किल से गुजर पा रहे हैं। हर समय दुर्घटना का भय बना है। मैठणाघाट से रसिया महादेव जाने के लिए यह सड़क उपयुक्त है। मात्र नौ किलोमीटर की दूरी तय करके ही रसिया महादेव पहुंच सकते हैं। मार्ग पर मलबा आने के बाद से मैठणाघाट बाजार, बवांसा तल्ला, बवांसा मल्ला, ग्वीन तल्ला, ग्वीन मल्ला आदि गांव के ग्रामीणों को रसिया महादेव पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
.
सड़क के खस्ताहाल होने के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना तो करना पड़ ही रहा है, जान का भी जोखिम भी बना हुआ है। -कंचन देवी, ग्राम प्रधान बवांसा। (फोटो)
विज्ञापन

.
मलबे के ऊपर टैक्सी आदि के लिए बनी सड़क दुघर्टना को आमंत्रण दे रही है। पीएमजीएसवाई को उचित ढंग से तत्काल सड़क खोलनी चाहिए। -नरेंद्र सिंह, सदस्य क्षेत्र पंचायत बवांसा। (फोटो)
.
सड़क को बड़े वाहनों के लिए भी खोलने के लिए संबंधित अधिकारियों से वार्ता की है। उन्होंने मौसम साफ होने के बाद सड़क खोलने का आश्वासन दिया है। -शांति देवी, सदस्य जिला पंचायत सीली वार्ड। (फोटो)
.
स्थानीय विधायक व कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज एवं संबंधित विभाग से वार्ता की गई है। जल्दी ही सड़क से यातायात पूरी तरह से बहाल कर दिया जाएगा। दर्शन सिंह रिंगोड़ा, विधायक प्रतिनिधि बीरोंखाल। (फोटो)
विज्ञापन

.
मलबा बहुत ज्यादा है। क्षेत्र में जारी बारिश से सड़क खोलने में अवरोध उत्पन्न हो रहा है। मौसम साफ होने पर सड़क से मलबे को पूर्ण रूप से हटा लिया जाएगा।
- पान सिंह, ईई, पीएमजीएसवाई बैजरो खंड, सतपुली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें