फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: मानव-भालू संघर्ष को कम करने के लिए सामुदायिक भागीदारी जरूरी

Mon, 02 Mar 2026 07:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कालागढ़ टाइगर रिजर्व (केटीआर) वन प्रभाग, लैंसडौन के स्वागती केंद्र कोटद्वार में मानव-भालू संघर्ष पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें ब्लैक फुट चैलेंज मोंटाना के कार्यकारी निदेशक डॉ. सेथ एम विल्सन, पूर्व प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) डॉ. राजीव भरतरी ने मानव-भालू संघर्ष की रोकथाम से जुड़े अहम बिंदुओं पर चर्चा की। कहा कि सहअस्तित्व ही आगे बढ़ने का रास्ता है। मानव-भालू संघर्ष को कम करने के लिए सामुदायिक भागीदारी के साथ ही स्थानीय क्षमताओं को मजबूत करना आवश्यक है। केटीआर के डीएफओ तरूण एस, लैंसडौन वन प्रभाग कोटद्वार के डीएफओ जीवन मोहन दगाड़े, भारतीय वन सेवा प्रशिक्षु यस ढोबले, कार्बेट टाइगर रिजर्व के वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दुष्यंत शर्मा, पाखरो के रेंजर आशीष मोहन तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें