फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में बरसे गुरिल्ला

Thu, 23 Jun 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे समय से नौकरी व पेंशन की आस लगाए गुरिल्लाओं का गुुस्सा बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में फूट पड़ा। गुरिल्लाओं ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नाराजगी जताते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। गृहमंत्री, मुख्यमंत्री व सांसद को भेजे ज्ञापन में उन्होंने शीघ्र मेट व बेलदार के पदों पर तैनात करने की मांग उठाई।
विज्ञापन


एसएसबी स्वयं सेवक कल्याण समिति के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी की अगुवाई में विभिन्न ब्लाकों से दर्जनों गुरिल्ला जिला मुख्यालय पर एकत्रित हुए। गुरिल्लाओं ने बद्रीनाथ धर्मशाला से कलेक्ट्रेट परिसर तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।

उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार पर उनकी मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। कहा कि गृह मंत्रालय की ओर से विगत वर्ष सभी गुरिल्लाओं का सत्यापन किया गया। जबकि राज्य सरकार ने लोक निर्माण विभाग में मेट और बेलदार के पदों पर तैनाती के लिए शासनादेश भी जारी कर दिया। उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजकर उन्हें शीघ्र नियुक्ति देने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


इस मौके पर जिलाध्यक्ष मानसिंह नेगी, गुड्डी देवी, सर्वेश्वरी देवी, भामा देवी, लक्ष्मी देेवी, चमन सिंह, आदित्य सुंदरियाल, रवींद्र पटवाल, ललित मोहन, महावीर गुसाई, कुंदन सिंह, दयाराम और देवेंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें