फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: रेलवे स्टेशन पर दिखा कोबरा, मची अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। रेलवे स्टेशन परिसर में चार फीट लंबा ब्लैक कोबरा नजर आने से अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन सर्प मित्र को बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद ब्लैक कोबरा को पकड़कर दूरस्थ जंगल क्षेत्र में छाेड़ा गया, तब रेलवे कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। कोटद्वार रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म तक पहुंचने वाले सीढ़ीनुमा रास्ते पर शनिवार देर शाम एक ब्लैक कोबरा को फुंकारते हुए देखा गया। आसपास चहलकदमी होने पर कोबरा पास ही पापड़ी के पेड़ के तने में छिप गया। रेल कर्मियों ने सर्प मित्र को सूचना देकर बुलाया। सर्प मित्र जीतू ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर काफी देर मशक्कत कर ब्लैक कोबरा को पकड़ा।
विज्ञापन


चरनजीत सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें