फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति से लूटे कपड़े, मोबाइल व नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार-दिल्ली मार्ग पर शुक्रवार की रात को जहरखुुरान गिरोह ने एक व्यक्ति को नशा पिलाकर उसकी नकदी, मोबाइल और कपड़े लूट लिए। लोगों ने बेहोशी की हालत में उसे राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

बेस अस्पताल में भर्ती पीड़ित संजय दत्त (35) पुत्र दिनेश चंद निवासी कोटा गांव थलीसैंण ने होश में आने के बाद बताया कि वह दिल्ली से कोटद्वार आ रहा था। मीरापुर ढाबे में बस रुकी तो उसके पास बैठे एक व्यक्ति ने उसे फ्रूटी पिलाई उसके बाद वो बेहोश हो गया। उसके पास एक बैग, एक सूटकेस था। बैग और सूटकेस में परिवार और अपने नए कपड़े, सात हजार रुपये नकद और 12 हजार का मोबाइल था। बेस अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात वरिष्ठ फार्मासिस्ट डीएस नेगी ने बताया कि शनिवार सुबह उक्त व्यक्ति बस अड्डे पर बेहाशी की हालत में सड़क किनारे पड़ा हुआ था। लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से उसे राजकीय बेस अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें