फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वच्छता दूतों को किया सम्मानित

विज्ञापन
लैंसडौन में स्वच्छता दूतों और सफाई कर्मचारियों को सम्मानित करते मुख्य अधिशासी अधिकारी भूपति रो? - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
छावनी परिषद की ओर से आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता दूतों और सफाई कर्मचारी स्टाफ को सम्मानित किया गया। सीईओ भूपति रोहित ने बताया कि स्वच्छता दूतों के उत्कृष्ट कार्य की बदौलत ही रक्षा मंत्रालय की ओर से कराए गए स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में लैंसडौन छावनी को देश की सभी 62 छावनियों में चतुर्थ और उत्तराखंड की 9 छावनियों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सिटीजन फीडबीक श्रेणी में भी देश की 62 छावनियों में लैंसडौन छावनी ने द्वितीय रैंकिंग हासिल की।
विज्ञापन

मुख्य अधिशासी अधिकारी भूपति रोहित ने स्वच्छता दूत नरेंद्र रावत, मुकेश अग्रवाल, महिपाल रावत, लता खंडेलवाल, संजय कन्नौजिया, भावना वर्मा, अनूप कन्नौजिया, सफाई निरीक्षक दीपक मिश्रा, सफाई सहायक शारिक कुरैशी, सफाई नायक राजपाल व प्रमोद, कूड़ा वाहन चालक बीरबल व वीरेंद्र सिंह को प्रशस्तिपत्र भेंट किया। इस मौके पर गढ़वाल राइफल्स के नवनियुक्त कमांडेंट बिग्रेडियर हरमीत सेठी, छावनी के कार्यालय अधीक्षक अनिल बौंठियाल और एई एसवीएस राना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें