नगर निगम के वार्ड नंबर 19 लालपुर के नागरिकों ने मंगलवार दिन में घराट रोड से गुजर रहे ओवर लोडेड, ओवर स्पीड उपखनिज के डंपर और ट्रकों को रोककर विरोध जताया। नागरिक खनन वाहनों की आवाजाही घराट रोड से करने का विरोध कर रहे थे।
मंगलवार को पार्षद लीला कर्णवाल के नेतृत्व में नागरिकों ने घराट में ओवर लोडेड और ओवर स्पीड उपखनिज के डंपर और ट्रकों को रोककर विरोध जताया। नागरिकों ने कहा कि खोह नदी में रिवर ट्रेनिंग के तहत खनन कर रहे खनन कारोबारी उपखनिज के डंपरों और ट्रकों को मेन रोड से ले जाने के बजाय लालपुर घराट मार्ग होते हुए बेलाडाट, देवी मंदिर मार्ग पर आवाजाही कर रहे हैं। इस मार्ग पर बड़ी संख्या में लोग सुबह शाम टहलने जाते हैं। इस मौके पर धीरेंद्र सागर गढ़वाली, राकेश चौधरी, दीपा देवी, राहुल गुसाईं, सुमन सेमवाल, राखी देवी, सरला, विजयलक्ष्मी आदि मौजूद थे।