क्रिसमस के लिए नगर के विभिन्न गिरजाघर सज चुके हैं। बुधवार देर शाम मैथोडिस्ट चर्च और रोमन कैथेलिक चर्च के संयुक्त तत्वावधान में ईसाई समुदाय के लोगों ने बाइक रैली निकालकर प्रभु यीशु के शांति का संदेश प्रचारित किया। प्रोजेक्ट हेल्प संस्था ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। साथ ही 270 जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर बांटी गई।
इस मौके पर मैथोडिस्ट चर्च के पास्टर इंचार्ज डीएस सीएम डेनियल, रेब्ह पास्टर विकास कुमार, मैथोडिस्ट चर्च के सचिव अरुण चार्ल्स, मीडिया प्रभारी राजन चार्ल्स, देवेंद्र कुमार नैथन, जॉन माइन्ट सिंह, अनूप सिलास, रवि लाल आदि मौजूद रहे। उधर, प्रोजेक्ट हेल्प संस्था की ओर से क्रिसमस और नववर्ष के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने यीशु के जन्म पर आधारित नाटिका प्रस्तुत की। संस्था के निदेशक अमित समुएल ने प्रभु यीशु से वैश्विक महामारी कोराना से निजात दिलाने और विश्व शांति की प्रार्थना की। इस अवसर पर डेजी समुएल, अमृत समुएल, दिलकश, सामर्थ, सुशीला चार्ल्स, किरन अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संचालन संस्था की को-आर्डिनेटर जीपसा कोटनाला ने किया।