फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: बच्चों को साइबर अपराध और बाल शोषण से बचाव की दी जानकारी

Wed, 26 Aug 2026 04:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। बच्चों और युवाओं को अपराध, नशा, मानव तस्करी और साइबर खतरों से बचाने के लिए झंडीचौड़ स्थित श्री पृथ्वी विद्या मंदिर में जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू), एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और समाजसेवी इंदु नौटियाल ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न अपराधों से बचाव के उपाय बताए।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने विशेष रूप से चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज मेटीरियल (सीएसएएम) को लेकर जागरूक किया। बताया कि बच्चों से संबंधित अश्लील या शोषणकारी डिजिटल सामग्री को बनाना, डाउनलोड करना, संग्रहित करना अथवा सोशल मीडिया पर साझा करना गंभीर अपराध है। टीम ने बच्चों को आपात स्थिति में पुलिस हेल्पलाइन 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 और मानस हेल्पलाइन 1933 पर संपर्क करने की जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें