फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: भालू प्रभावित क्षेत्र में वनकर्मियों के पहरे में परीक्षा देने जा रहे बच्चे

Thu, 12 Feb 2026 07:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। द्वारीखाल ब्लॉक के भालू प्रभावित क्षेत्र च्वरा और आसपास के बच्चे वन विभाग के पहरे में परीक्षा देने जा रहे हैं। जीआईसी चाक्यूसैंण के प्रधानाचार्य अरुण रॉय और अभिभावक शिक्षक संघ ने वन विभाग का आभार जताया है। बताया कि इन दिनों वार्षिक गृह परीक्षाएं चल रही हैं। विकासखंड के च्वरा गांव के बच्चे भी उनके विद्यालय में पढ़ने आते हैं। च्वरा गांव में बीते शनिवार को भालू ने हमलाकर एक महिला को बुरी तरह जख्मी कर दिया था। घटना के बाद से क्षेत्र में भालू की दहशत बनी हुई है। वन विभाग की ओर से क्षेत्र में गश्त की जा रही है। सुरक्षा की दृष्टि से स्कूली बच्चों को वन विभाग के पहरे और अभिभावकों के साथ ही आवाजाही कराई जा रही है। वन विभाग की टीम में अमित असवाल, सहदेव सिंह व आशीष रमोला शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें