फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: बच्चों ने सीखी लोक संस्कृति, भाषा और व्यक्तित्व विकास की बारीकियां

Mon, 01 Jun 2026 06:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
जयहरीखाल। राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज जयहरीखाल में आयोजित समर कैंप में पीएम श्री राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय और राजीव गांधी अभिनव विद्यालय जयहरीखाल के छात्र-छात्राओं को उत्तराखंड की लोक संस्कृति, संगीत, भाषा एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़ी जानकारियां दी गईं। प्रधानाचार्य सुदीप कुमार जखवाल के निर्देशन में आयोजित कैंप के छठे दिन दिनेश कुमार पाठक और विकास कुमार ने बच्चों को ढोल, दमाऊ और हुड़के जैसे पारंपरिक वाद्य यंत्रों की जानकारी दी तथा विभिन्न करियर विकल्पों पर भी चर्चा की। वहीं, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज लैंसडौन में प्रधानाचार्य भगवती सिंह की देखरेख में आयोजित कैंप में अभ्युदय परिवार की संयोजिका भावना वर्मा ने समर कैंप को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। बीआरसी समन्वयक चंद्रमोहन सिंह रावत ने बताया कि कैंप में हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, कुमाऊंनी बोली, सांकेतिक भाषा, संगीत, गायन, कला एवं क्राफ्ट का प्रशिक्षण दिया गया। बीईओ डॉ. सुरेंद्र सिंह नेगी ने ऐसे आयोजनों को बच्चों के बौद्धिक और सामाजिक विकास के लिए उपयोगी बताया। कार्यक्रम में डॉ. सुरेंद्र प्रसाद, जगदीप उनियाल, पंकज ध्यानी, महिपाल रावत, हरीश कुमार, अंकिता द्विवेदी, विनीता पांडेय, सीआरपी आत्माराम, निशा बलूनी, जाह्नवी ध्यानी और सविता रावत सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें