फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री का जयहरीखाल आगमन आज, सतपुली से लवाण मल्ला भी जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बृहस्पतिवार 28 नवबर को जयहरीखाल पहुंचेंगे। यहां वे उत्तराखंड सरकार एवं हंस फाउंडेशन के संयुक्त उपक्रम की ओर से राजकीय इंटर कालेज जयहरीखाल के जीर्णोद्धार एवं नवीनीकरण कार्यों का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के वरिष्ठ प्रमुख निजी सचिव केके मदान के हवाले से भाजपा लैंसडौन नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत बृहस्पतिवार सुबह 10:25 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट से हेलीकाप्टर से लवाण मल्ला, सतपुली के लिए रवाना होंगे। सुबह 10:55 बजे वह लवाण मल्ला पहुंचेंगे। 11 बजे वे लवाण मल्ला स्थित कार्यक्रम स्थल में उत्तराखंड सरकार व हंस फाउंडेशन के संयुक्त उपक्रम द्वारा राष्ट्रीय कौशल विकास संस्थान का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री सुबह 11:40 बजे हेलीकाप्टर से जयहरीखाल के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां वे दोपहर 12 बजे राजकीय इंटर कालेज में उत्तराखंड सरकार व हंस फाउंडेशन के संयुक्त उपक्रम द्वारा राइंका जयहरीखाल के जीर्णोद्धार एवं नवीनीकरण कार्योें का शिलान्यास करेंगे। दोपहर 1:15 बजे वे हेलीकाप्टर से जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए रवाना होगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें