कोटद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार 30 नवंबर को कोटद्वार पहुंचेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार वह यहां मातृशक्ति सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद बेस अस्पताल पहुंचकर कलवाड़ी-रिखणीखाल वाहन दुर्घटना में घायल लोगों का हाल जानेंगे और अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर क्षेत्र में कई विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण समेत नई सौगात मिलने की उम्मीद भी जताई जा रही है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी कार्यक्रम के अनुसार धामी सुबह 10:55 बजे देहरादून स्थित जीटीसी हेलिपैड से हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे। 11:20 बजे वह कोटद्वार स्थित बीईएल हेलिपैड पहुंचेंगे और कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री कलवाड़ी-रिखणीखाल वाहन दुर्घटना के उपचाराधीन घायलों की कुशलक्षेम जानने भी जाएंगे। संवाद