फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: शराब पीकर हुड़दंग कर रहे 17 लोगों के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार/बैजरो। कोतवाली पुलिस, सतपुली और थलीसैंण थाना पुलिस ने ऑपरेशन मर्यादा के तहत बृहस्पतिवार रात को चेकिंग अभियान चलाकर सार्वजनिक, तीर्थ व पर्यटन स्थलों में शराब पीकर हुड़दंग कर रहे 17 लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की है।
कोतवाल रमेश तनवार ने बताया कि एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने थाना क्षेत्रों में शराब पीकर वाहन चलाने वालों एवं सार्वजनिक, तीर्थ व पर्यटक स्थलों पर मादक पदार्थों का सेवन कर हुड़दंग एवं अमर्यादित आचरण करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इसी क्रम में पुलिस ने बृहस्पतिवार रात को क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाकर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 12 लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। जिसमें हरिओम निवासी लालपानी, संजय सिंह और राजेश रावत दोनों निवासी दुर्गापुरी, पूरण सिंह निवासी शिवपुर, भूपेंद्र सिंह निवासी नजीबाबाद रोड, कैलाश रावत निवासी बालासौड़, देवेंद्र सिंह निवासी बलभद्रपुर, राजेंद्र प्रसाद जोशी निवासी सिताबपुर, मनीष सजवाण निवासी कौड़िया, कमलेश कुमार निवासी हल्दूखाता, राहुल पाल निवासी कौड़िया और प्रवीन सिंह निवासी काशीपुर जनपद उधम सिंह नगर शामिल है।
विज्ञापन




सतपुली पुलिस ने शराब पीकर हुड़दंग कर रहे पवन सिंह बिष्ट, सोहन सिंह नेगी दोनों निवासी सतपुली, गणेश डोबरियाल निवासी ग्राम मलेथी सतपुली के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। उधर थलीसैंण पुलिस ने शराब पीकर हुड़दंग कर रहे दीपू पांडे निवासी गोविंद नगर जनपद उधम सिंह नगर, सुरेंद्र सिंह निवासी ग्राम काली थलीसैण के खिलाफ चालानी कार्रवाई की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें