फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: चौबट्टाखाल में चकबंदी जागर यात्रा आज

Mon, 21 Sep 2026 06:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
सतपुली/चौबट्टाखाल। उत्तराखंड में पहाड़ी खेती को नया जीवन देने के उद्देश्य से गरीब क्रांति अभियान 22 सितंबर को चकबंदी जागर यात्रा का आयोजन करेगा। यह यात्रा मुख्य बाजार, चौबट्टाखाल में मंगलवार सुबह दस बजे से शुरू होगी। इसका मुख्य लक्ष्य बिखरी हुई कृषि भूमि को सुव्यवस्थित कर खेतों को एक जगह लाना है।
विज्ञापन

आयोजकों के अनुसार, यह पहल महिलाओं का कार्यभार कम करेगी। इससे उनके श्रम और समय की बचत होगी। साथ ही, कृषि सुरक्षा बढ़ेगी और पलायन पर रोक लगेगी। इस अभियान से बंजर भूमि को आबाद करने और जंगली जानवरों से फसलों के बचाव में भी सहायता मिलेगी। गरीब क्रांति अभियान, उत्तराखंड इस यात्रा का आयोजक है। इसमें भलु लगद / फील गुड संस्था सहयोग कर रही है। संयोजक मंडल के सदस्य बलवंत गुसाईं ने यह जानकारी दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें