फोटो
लैंसडौन। जीआरआरसी लैंसडौन की ओर से आयोजित सेंट्रल कमांड चिल्ड्रन समर एडवेंचर कैंप का बच्चे लुत्फ उठा रहे हैं। यह कैंप 27 मई तक जारी रहेगा।
गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर लैंसडौन के कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने बच्चों को अनुशासन व लगन से अपना कार्य करने की सलाह दी। जीआरआरसी के कमान लाइन (ट्रेनिंग बटालियन) में जारी कैंप में 78 बालक व 63 बालिकाएं हिस्सा ले रही हैं। कैंप में विभिन्न तरह के खेल, मनोरंजन, एडवेंचर व शैक्षणिक गतिविधियों का समन्वय किया गया है। बच्चों को प्रशिक्षण देने के लिए विशेषज्ञों को गढ़वाल राइफल्स सेंटर की ओर से आमंत्रित किया गया है। बच्चों को पौधरोपण और स्वच्छता अभियान जैसी जिम्मेदारियों के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है। संवाद