फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: दो बालिकाओं का जन्मोत्सव मनाया

Fri, 27 Mar 2026 07:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। बाल विकास परियोजना विभाग नैनीडांडा की ओर से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र चिनवाड़ी में दो बालिकाओं का जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर एक बालिका को महालक्ष्मी किट प्रदान की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य अलका देवी ने किया। बाल विकास परियोजना अधिकारी संगीता तोमर ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के उद्देश्यों एवं इसके महत्व पर जानकारी दी। सुपरवाइजर ममता कंडारी ने महिलाओं को जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन सुपरवाइजर अंबिका चौधरी ने किया। संवाद संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें