फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करने पर मनाई खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
गैरसैंण को उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई बांटकर खुशी जताई। इस मौके पर आतिशबाजी भी की गई। कोटद्वार के झंडाचौक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के समर्थन में नारे लगाए।
विज्ञापन

भाजपा नगर और भाबर मंडल इकाई के पदाधिकारियों की अगुवाई में झंडाचौक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने पर खुशी जताई। इस मौके पर भाबर मंडल भाजपा के अध्यक्ष चंद्रमोहन जसोला, नगर मंडल अध्यक्ष सुनील गोयल, जिला मंत्री मंजू जखमोला, गोविंद लड्डा, पूनम खंतवाल, गौरव जोशी लता बलूनी, सिमरन, राजेंद्र बिष्ट, कैलाश खुल्बे, अनिल बहुगुणा, दर्शन सिंह भंडारी, पिंकी खंतवाल, पंकज भाटिया, जावेद, अतुल बेबनी आदि मौजूद रहे।
बालासौड़ स्थित संगठन कार्यालय में आयोजित ग्रामीण विकास नागरिक विचार मंच की बैठक में संगठन के अध्यक्ष प्रवेश नवानी, शिव प्रकाश कुकरेती, डा. शक्तिशैल कपरवाण, जनार्दन ध्यानी, नरेंद्र सिंह रावत, प्रभाकर ध्यानी, शशि किरन कंडवाल, विद्या, मीनाक्षी, सतीश चंद्र नवानी, डा. रमेश चंद्र नैथानी, ऋषि नवानी ने विचार रखे। उन्होंने कहा कि गैरसैंण में जल्द ही मूलभूत सुविधाएं भी आम जनता को उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें