फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: डैफोडिल्स और हेरिटेज एकेडमी सेमीफाइनल में पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
किशनपुर कण्वघाटी। भाबर क्षेत्र के अंतर्गत एवीएन पब्लिक स्कूल हल्दूखाता में बालक वर्ग की अंतर विद्यालयी वालीबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता के पहले दिन लीग और दो क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। डैफोडिल्स और हेरिटेज एकेडमी ने अपने-अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।



प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि अजय पाल सिंह रावत, विशिष्ट अतिथि भुवन मोहन सिंह गुसाईं और विद्यालय के डायरेक्टर रजनीश शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। लीग मुकाबलों में आरसीडी पब्लिक स्कूल ने राइजिंग सन, एवीएन बी ने बलूनी पब्लिक स्कूल, नवयुग ने सिद्धबली पब्लिक स्कूल, एवीएन ए ने राइजिंग सन, आरपी पब्लिक स्कूल ने बाल भारती, डैफोडिल्स ने ज्ञान भारती, महर्षि विद्या मंदिर ने आरसीडी पब्लिक स्कूल को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्वार्टर फाइनल में खेले गए दो मुकाबलों में डैफोडिल्स ने टीसीजी पब्लिक स्कूल और हेरिटेज ने ब्राइट कॅरियर को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। रेफरी और स्कोरर की भूमिका सूरज रमोला, चिराग कुकरेती, संतोष ध्यानी, भास्कर रावत, प्रतिमा कराकोटी, प्रमोद कुमार ने निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें