फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: कटिया डालकर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीरोंखाल के अंतर्गत जीआईसी घोडियानाखाल में भवन ध्वस्तीकरण के कार्य के दौरान कटिया डालकर बिजली चोरी का मामला प्रकाश में आया है। ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने मौके से 40 मीटर केबल (तार) बरामद की। ऊर्जा निगम ने मामले में चालानी कार्रवाई और आरोपी ठेकेदार के खिलाफ थलीसैंण थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही है।
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड स्यूंसी के एसडीओ नवीन मैंदोला ने बताया कि बीरोंखाल के अंतर्गत जीआईसी घोड़ियानाखाल के नए भवन का निर्माण प्रस्तावित है। भवन निर्माण के लिए पुराने विद्यालय भवन का ध्वस्तीकरण का कार्य चल रहा है। सूचना मिली कि थी कि विद्यालय भवन के ध्वस्तीकरण में उपकरणों के संचालन के लिए ठेकेदार की ओर से बिजली लाइन पर कटिया डालकर बिजली चोरी की जा रही है। बताया कि ऊर्जा निगम की टीम ने रविवार दोपहर 12:00 बजे मौके पर छापा मारा तो बिजली चोरी की शिकायत सही मिली। टीम ने मौके से बिजली चोरी में प्रयुक्त 40 मीटर केबल (तार) जब्त कर ली है। वहीं ऊर्जा निगम ने मामले में चालानी कार्रवाई करने के साथ ही आरोपी ठेकेदार के खिलाफ थलीसैंण थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें