फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: तीन आदतन अपराधियों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। कोतवाली पुलिस ने सुधरने का नाम नहीं ले रहे तीन आदतन अपराधियों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

कोतवाल रमेश तनवार ने बताया कि एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने आपराधिक गतिविधियों पर अकुश लगाने के लिए जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को आदतन अपराधियों की निगरानी करने और अवैध गतिविधियों में संलिप्त आदतन अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में उनके नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम उत्तम सिंह निवासी झंडीचौड़, प्रदीप निवासी लोकमणिपुर सिगड्डी, दिनेश पंत निवासी शिवराजपुर के खिलाफ उत्तर प्रदेश गुंडा अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आरोपपत्र डीएम पौड़ी को भेजा है। कहा कि तीनों आरोपी लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त हैं और उनके विरुद्ध जनपद में आबकारी अधिनियम समेत अन्य धाराओं में कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। कहा कि अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए आदतन अपराधियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई लगातार जारी है।
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें