फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई को मरा दिखाकर फर्जी दस्तावेज से किसी और के नाम कर दी जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यक्ति को मरा बताकर फर्जी दस्तावेज बनाकर भूमि बेचने के मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि बीते 14 अक्तूबर को पूर्वी झंडीचौड़ निवासी शीला देवी ने पुलिस को उसके साथ धोखाधड़ी कर उसकी जमीन किसी और को बेचने की तहरीर दी थी। महिला ने बताया कि छह व्यक्तियों ने उसके भाई को मृत घोषित कर दिया और उसके भाई के नाम की जमीन किसी और को बेच दी। पुलिस ने पुरुषोत्तम, पुष्पा देवी, यतेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, सुरेश चंद्र और सुनील सभी निवासी झंडीचौड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कलालघाटी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रद्युमन सिंह नेगी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें