फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: शराब के नशे में पत्नी से मारपीट करने पर पति पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सतपुली। सतपुली थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति पर शराब के नशे में मारपीट करने आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। नगर पंचायत सतपुली निवासी भारती देवी ने मामले में पुलिस को तहरीर दी। कहा कि मंगलवार की रात उसके पति मनोज कुकरेती ने शराब के नशे में उसके साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान उसके सिर पर गंभीर चोट आई हैं। वह पहले भी कई बार मारपीट कर चुका है। सतपुली थानाध्यक्ष दीपक तिवाड़ी ने बताया कि महिला की तहरीर पर मनोज कुकरेती के खिलाफ मारपीट, गाली- गलौज व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें